Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ : धमतरी-कांकेर हाइवे पर ट्रक से भिड़ी बारातियों की बोलेरो, 10 की मौत

इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है।

04 May 2023

 छत्तीसगढ़ : धमतरी-कांकेर हाइवे पर ट्रक से भिड़ी बारातियों की बोलेरो, 10 की मौत

धमतरी। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले देर रात को तेज रफ्तार एक ट्रक और बारातियों की बोलेरो की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है।

पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार सोरम-भटगांव से एक बोलेरो वाहन से 10 लोग बारात में कांकेर जिले के ग्राम मारकाटोला गए थे। रात में लौटते समय उनकी बोलेरो की धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और अन्य लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को निकाला गया। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल को धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उस बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को 108 संजीवनी वाहन और पुलिस वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखवा दिया है। रात अधिक होने के कारण मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग सोरम व भटगांव के निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News